शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
शाहजहांपुर: जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक का आयोजन कलेक्ट सभागार में किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी ने खराब स्थिति वाले क्षेत्रों में एई और जेई को कड़े निर्देश दिए है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि खराब हुए विद्युत ट्रांसफार्मर को तय समय में ही बदला जाए।