लालगंज: लोनी नदी के पास से अभियुक्त को अवैध तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया
लीलापुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लोनी नदी पुल के पास से आदित्य सरोज (22 वर्ष), निवासी ग्राम कुम्भापुर थाना सांगीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।