पहाड़ी: पहाड़ी में ऑपरेशन पृथ्वी के तहत 3 पोकलेन मशीनें की गईं जब्त
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने गांव नांगल में अवैध खनन कर रही 3 पोकलेन मशीनों को जब्त किया। मामले की सूचना खनिज विभाग को देकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।