पाटी: पाटी थाने में खड़ी 9 बाइक नीलाम, नीलामी में ₹2,02,250 का राजस्व मिला
Pati, Barwani | May 22, 2026 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार थानों में लंबे समय से रखे लावारिस एवं जप्तशुदा वाहनों के निराकरण में पाटी थाने में सालों से खड़े 14 वाहनों की नीलामी की कार्यवाही की गई। जिसमें वाहनों की खुली नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हुई। खुली नीलामी के दौरान 9 वाहनों की बोली लगाई गई। जबकि अन्य 5 वाहनों के लिए शेष है। 2 लाख 20 हजार 250 रुपये राजस्व वसूली की गई है।