मुरैना नगर: बानमौर नगर परिषद के वार्ड 3 में जनरल स्टोर पर शराब बेची जा रही थी, वीडियो वायरल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
बानमौर नगर परिषद वार्ड क्रमांक 3 में जनरल स्टोर पर अवैध शराब बेची जा रही थी ,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस के द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।