कौंच: कैलिया थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सोने-चांदी के जेवरात समेत चोरी का पूरा माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Konch, Jalaun | Jun 17, 2026 कैलिया थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर 2 बजे चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रामकुमार अहिरवार निवासी किशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया सोने का मंगलसूत्र, पांच लॉकेट, चांदी के आभूषण तथा 790 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने बताया मामले में चोरी गई संपत्ति की 100 प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।