फारबिसगंज: बथनाहा ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुमरीया से 15 किलो गांजा के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बथनाहा ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के डुमरीया से 15 किलो गाजा के साथ तीन बाइक समेत चार लोगों युवक को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद बथनाहा ओपी थाना पुलिस के द्वारा पकड़े चारों युवकों से आवश्यक पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.