फारबिसगंज: फारबिसगंज अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित अंचल पदाधिकारी राखी कुमारी ने किया पदभार ग्रहण
फारबिसगंज में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी राखी कुमारी ने गुरुवार को योगदान किया. विदित हो कि फारबिसगंज में पदस्थापित अंचल अधिकारी संजीव कुमार के स्थानांतरण के पश्चात नये अंचल पदाधिकारी के रूप में राखी कुमारी ने फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय में योगदान दिया. पदभार ग्रहण करने के उपरांत अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दी.