सफीपुर: छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक, सवार गंभीर रूप से घायल: उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर हुआ हादसा, उन्नाव जिला अस्पताल किया गया रेफर
Safipur, Unnao | Sep 29, 2026 उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। यहां छुट्टा मवेशी से टकराकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।