घाटमपुर: कोटरा गांव में बाबा के साथ खेत पर गए बच्चे की स्कूल वैन की टक्कर से हुई मौत
साढ़ के कोटरा गांव में खेत पर बाबा के साथ गए 7 वर्षीय मासूम छोटू को स्कूली वैन ने टक्कर मार दी और भाग निकला।परिजन छोटू को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।शनिवार सुबह 9 बजे फिर से परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।