घाटमपुर: रहस्यमई घर में अचानक उठता है धुआं और लग जाती है आग, कठूई में 5 दिनों में 15 बार लगी आग
बिधनू के कठूई गांव में बीते 5 दिनों में एक घर में 15 बार आग लग चुकी है।किसान विनोद ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि उसके घर में अचानक धुआं उठता है और आग लग जाती है।बीते 5 दिनों में ऐसा 15 बार हो चुका है।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की है लेकिन आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जिससे गांव के लोग हैरान है और क्षेत्र में यह घर चर्चा का विषय बन गया।