घाटमपुर: घाटमपुर के नवेली पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू, सीओडी मिलने का इंतजार
घाटमपुर के नवेली पावर प्लांट से 660 मेगावाट की पहली यूनिट का सफल परीक्षण कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। कंपनी को सीओडी यानी कमर्शियल ऑफिशियल डेट मिलने का इंतजार है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे सीईओ की ओर से जारी पत्र में कहा गया की प्रबंध निदेशक की मौजूदगी में पहली यूनिट चालू की गई है। इससे ग्रिड को सप्लाई सफलतापूर्वक भेजी गई है।