घाटमपुर: रेऊना में लिंटर तोड़ते समय ढही छत, घायल मजदूर की मौत के मामले में तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रेऊना में लिंटर तोड़ते समय छत ढह गई,जिसमें दबकर 22 वर्षीय मजदूर कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीण घायल मजदूर को निजी वाहन से अस्पताल ले जाने लगे इस दौरान तीन युवकों ने वाहन को रोक लिया।थाना प्रभारी ने बताया देरी की वजह से मजदूर की मौत हो गई।परिजनों की तहरीर पर गुरुवार सुबह 7 बजे गाड़ी रोकने वाले तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।