बंजरिया: डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने बंजरिया में बाढ़ से हुए फसल नुकसान का किया सर्वे
डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा बंजरिया में बाढ़ से हुए फसल नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। रविवार सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अलग अलग पंचायतो में सर्वे किया गया। बता दे शुक्रवार को सीओ व शनिवार को डीएम से मुखिया संघ बंजरिया में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआबजा की मांग की थी। साथ ही बाढ़ प्रभावित पंचायतो में सरकारी नाव व राहत देने की मांग रखी थी।