खरगोन | जिले की चरमराती शिक्षा व्यवस्था और छात्रावासों की बदहाली को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। अभाविप के बैनर तले सैकड़ों छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जमीन पर ही धरने पर बैठ गए। छात्रों के तेवर देख प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम ने समझाने की कोशिश की ।