कोडरमा: जैन मंदिर में पूजा करने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी, तिलैया पुलिस में शिकायत दर्ज
तिलैया थाना क्षेत्र के सीएच स्कूल रोड निवासी संजय जैन ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत तिलैया पुलिस से की है। संजय जैन ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह जैन मंदिर पूजा करने गए थे इस दौरान उन्होंने अपने हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 12 एफ 28 64 को मंदिर के बाहर खड़ा किया था थोड़े समय के बाद बाहर आने पर उन्होंने मोटरसाइकिल को गायब पाया.