कोडरमा: RPF कोडरमा ने नाबालिग लड़की को ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत रेस्क्यू कर चाईल्ड लाइन को सौंपा, गलत ट्रेन में हो गई थी सवार
न्यू फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक नाबालिग़ लड़की गुमशुम अवस्था में बैठी दिखाई दी। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राशि कुमारी (काल्पनिक) उम्र 11 वर्ष सिलाव जिला नालंदा बताया, आगे पूछने पर बताई कि घर में मां नहीं है पापा हमको मौसी के यहां जाने के लिए बोले और बोले की मौसी का घर गया है चली जाओ तो मैं सिलाव से राजगीर गया जाने के लिए राजगीर स्टेशन पर आ गई।