कोडरमा: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शहीदों के अपमान को लेकर झंडा चौक पर भाजपा का पुतला जलाया
झारखंड के शहीदों का अपमान एवं झारखंड के मूलवासियों, आदिवासियों को गुमराह करने की साजिश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा कोडरमा जिला समिति के तत्वाधान में महाराणा प्रताप चौक से जुलूस में काफी की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता झुमरी तिलैया के झंडा चौके पहुंचे। जहां आदिवासी एवं मूलवासी विरोधी भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया।