सासाराम: सासाराम में करैत सांप के डसने से किशोरी की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में इलाज जारी
सासाराम में करैत सांप के डसने से किशोरी की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में इलाज जारी रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के बरूना गांव में करैत सांप के डसने से एक किशोरी गंभीर रूप से बीमार हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार शुरू कर दिया।