झांसी: बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में संवैधानिक मूल्यों पर कार्यशाला का आयोजन हुआ
Jhansi, Jhansi | Oct 9, 2025 बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के समाज कार्य विभाग में भीमा फाउंडेशन और वी द पीपुल अभियान के सहयोग से संवैधानिक मूल्यों आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता और धर्मनिरपेक्षता जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।