झांसी: झाँसी रेल मंडल ने धूम्रपान और गंदगी के खिलाफ चलाया अभियान, 5113 मामलों में 10 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया
Jhansi, Jhansi | Oct 9, 2025 झाँसी रेल मंडल ने स्वच्छता और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सितंबर में धूम्रपान और गंदगी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस व्यापक चेकिंग अभियान में कुल 5113 मामलों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत दस लाख छब्बीस हज़ार छह सौ सत्तर की रिकॉर्ड राशि जुर्माना के रूप में वसूली गई।