झांसी: SSP ऑफिस के बाहर सिपाहियों ने छलकाए जाम, बिना नंबर की कार के अंदर ड्रिंक करते हुए वीडियो वायरल होने पर दोनों हुए सस्पेंड
Jhansi, Jhansi | Oct 9, 2025 झांसी में एसएसपी ऑफिस के बाहर ही सिपाहियों ने जाम छलकाया। वे बिना नंबर की कार के अंदर शराब पी रहे थे। तभी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसमें दिख रहा है कि वर्दी पहने सिपाही एक गिलास जाम पीता है और फिर चखना भी खाता है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। व दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है