झांसी: मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत हाफिज सिद्दिकी इन्टर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया, दी गई जानकारी
Jhansi, Jhansi | Oct 9, 2025 गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिला थाना, जनपद झाँसी द्वारा हाफिज सिद्दिकी इन्टर कॉलेज की छात्राओं को जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देशन में छात्राओं ने थाने के विभिन्न कार्यालयों जैसे जी.डी. कार्यालय, हेल्प डेस्क, और मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण किया।