मधेपुरा: जिला नियोजनालय में रोजगार कैंप, 12 अभ्यर्थियों का ट्रेनी सहायक पद पर हुआ चयन
मधेपुरा में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा गुरुवार को संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी TCI Express Ltd., गुरुग्राम ने नियोजक के रूप में भाग लिया।