कायमगंज: कायमगंज में बालू लदे डंपर की टक्कर से छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत, अज्ञात चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
कायमगंज कोतवाली के गांव मझोला निवासी नेत्रपाल पुत्र संजीव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मई 2026 को पुत्री हिमांशी कायमगंज साइकिल से दवा लेकर लौट रही थी तभी बालू लदे डंपर ने उसके टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।