चक्की: जवही दीयर गांव में सड़क बनवाने को लेकर विधायक से विवाद, दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया आई सामने, FIR दर्ज
Chakki, Buxar | Apr 10, 2026 जवही दीयर गांव में सड़क बनवाने को लेकर स्थानीय विधायक संग उपजे विवाद को लेकर बच्चा लाल यादव ने अहम जानकारियां देते हुए अपना पक्ष रखा है। गुरुवार की रात्रि 10 बजे उन्होंने बताया कि उन्हीं के साथ विधायक ने धक्का मुक्की और राइफल से गोली मारने की बात कही थी। बच्चा लाल यादव का कहना है कि विधायक बिना उनकी अनुमति के उनकी निजी जमीन पर सड़क बनवा रहे है।