रौन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भिंड दौरे की तैयारी, भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
भिण्ड। शहर के भाजपा कार्यालय में मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 8 अप्रैल को प्रस्तावित भाजपा मध्यप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के भिण्ड दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना रहा।बैठक में जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए