चक्रधरपुर: PLFI की धमकी के बाद प्रशासन मुस्तैद, पुलिस सुरक्षा में सड़क निर्माण शुरू, लेवी वसूलने वालों की तलाश तेज़
पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना अंतर्गत घाटबाजार घाटी में सड़क निर्माण कार्य में तैनात वाहन चालक को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई द्वारा लेवी के लिए धमकाए जाने के उपरांत स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इस घटना के पश्चात् इलाके में सुरक्षा इंतजामों को और अधिक सख्त कर दिया गया है।