तिरोड़ी: धोबी टोला में अज्ञात कारण से कच्चे मकान में लगी आग, लाखों की नुकसानी, घर में रखी बाइक भी जली
तिरोड़ी तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सीमा पर बसे ग्राम धोबी टोला में सोमवार की देर रात तकरीबन 11 बजे के आसपास एक कच्चे मकान में अज्ञात कारण से आग लगी और कुछ मिनट में पूरा मकान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत की बात यह रही की आगजनी से कोई जनहानि नहीं हुई परंतु परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।