जाले: ऑपरेशन मुस्कान के तहत कमतौल थाना पुलिस की बड़ी सफलता, गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा
दरभंगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत कमतौल थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, कमतौल थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन कुछ दिनों पूर्व गुम हो गया था। पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी अनुसंधान और जांच शुरू की।