धौलपुर: मनिया: सुखलाल का अड्डा मैं अचानक टूटा विद्युत लाइन का तार, बड़ा हादसा टला
सुखलाल का अड्डा दिहोली में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अचानक 11 हजार केवी की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिस जगह तार टूटा उससे करीब 5 फुट की दूरी पर ही बच्चों को लेने आई निजी स्कूल की बस खड़ी थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि ये तार काफी समय से खराब थे। जिसे लेकर कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायत की।