कन्नौज: उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रमोशन पाने वाले 3 पुलिसकर्मियों को एसपी ने लगाए स्टार, कार्यालय पर दी बधाई
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा 03 उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी गई। उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनने वाले पुलिसकर्मी के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं - 1. मतीन अहमद 2. ब्रजमोहन पाल 3. संतोष सिंह चंदेल