मंझनपुर: कौशाम्बी में मकान में जबरन कब्जे को लेकर दम्पत्ति के साथ हुई मारपीट, एसपी के आदेश पर भी नहीं हुई कार्रवाई
कोखराज थाना क्षेत्र के किदवई नगर भरवारी निवासी गुलाम गौस ने भरवारी चौकी में तैनात दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने मीडिया के सामने बताया कि अपने ही मकान में कब्जे का विरोध करना उन्हें भारी पड़ गया। आरोप है कि भाई और बहन ने मिलकर उन्हें और उनकी पत्नी मोगीश बानो को बेरहमी से पीट दिया।