बगहा: रामनगर नगर परिषद में नव पद स्थापित इओ ने किया योगदान, कहा- गरीबों को मिलेगा उनका हक
रामनगर नगर परिषद में नव पद स्थापित कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कृष्ण स्वरूप ने मंगलवार को अपना योगदान किया। उनके आगमन के मौके पर स्थानीय सभापति गीता देवी और उपसभापति स्वेता कुमारी ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही उनकी नई पारी को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।