बेटियों की शिक्षा से ही बनेगा सशक्त और आत्मनिर्भर समाज
किशनगंज: सिमलबाड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में महिला एवं किशोरी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के महत्व, अपने अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही बेटियों को आत्मनिर्भर और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की मजबूत नींव है।
#kishanganjbihar
#girlseducation #WomenEmpowerments #Awareness #boltakishanganjnews