शिवहर: शिवहर जिला में पिछले 24 घंटा के अंदर 12 घर जलकर हुआ राख, अग्निशमन विभाग ने कहा अगलगी की घटना के प्रति लापरवाही नहीं करें
शिवहर जिला में पिछले 24 घंटा के अंदर विभिन्न स्थानों पर अगलगी की घटना में 12 घर जलकर राख हो गया है. जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने जिलावासी से अपील करते हुए कहा कि अगलगी की घटना के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं करें. जिले में कहीं भी अगलगी की घटना होती है. तो तुरंत डायल 101 पर सूचना दे. खासकर युवाओं से अपील की गई है कि सिगरेट पीकर अत्र तत्र नही फेंके।