शिवहर: दस्तारा के बागमती नदी में डूब कर दो सगी बहनों की मौत मामले में दिया जाएगा मुआवजा।
दस्तारा के बागमती नदी में डूबे दो सगी बहनों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसकी जानकारी तरियानी अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है की नदी के पानी में डूबने से दो बहनों की मौत की सूचना परिजनों के द्वारा अंचल कार्यालय को दी गई। हल्का कर्मचारी को रिपोर्ट देने का कहा गया है।