शिवहर: जिला में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम में जारी किया दिशा निर्देश
जिला पिछले 4 दिन से भीषण गर्मी के चपेट में है. भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम पंकज कुमार ने महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. उन्होंने जिला वासी से अपील की है कि अगर बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले अन्यथा घर पर रहे सुरक्षित रहे. समय पर पानी पीते रहे हैं. खासकर छोटे-छोटे बच्चे पर विशेष ध्यान दें. चमकी बुखार से बचाव को लेकर बच्चों को खाली पेट नही रखे।