शिवहर: राजकीय मध्य विद्यालय ताजपुर में बने मतदान केंद्र का नगर कार्यपालक पदाधिकारी और BDO ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी बबलू कुमार और शिवहर बीडीओ मोहम्मद राहिल राजकीय मध्य विद्यालय ताजपुर पहुंचे और मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क और पेयजल की जांच की गयी है। साथ ही पुलिस के ठहराव को लेकर भी भवन की भी जांच की गई है।