कटनी नगर: मैरिज गार्डन से दुल्हन के जेवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹3 लाख के जेवर बरामद: कुठला पुलिस
कुठला क्षेत्र के विद्या मैरिज गार्डन में शादी के दौरान कमरे में पेटी से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। शिकायत हरीश त्रिपाठी ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल राजकुमार उर्फ तिज्जु कोरी निवासी कछगवां को गिरफ्तार किया एक आरोपी फरार है। मामले के संबंध में थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र ने आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी।