नवादा: नवादा के समाय गांव में गेहूं की फसल में आग, अग्निशमन विभाग ने पाया काबू, किसानों को हुआ भारी नुकसान
Nawada, Nawada | Apr 4, 2026 नवादा जिले के समाय गांव में गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसानों की फसलें जलकर खाक हो गईं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।