कुंडम: सहजपुरी में रंगदारी न देने पर युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
शराब के नशे की लत और मुफ्त की रकम ऐंठने की चाहत ने बदमाशों को किस कदर बेखौफ बना दिया है, इसका एक सनसनीखेज मामला सहजपुरी गांव में सामने आया है। यहां बीती रात रास्ते से गुजर रहे 35 वर्षीय युवक जय सिंह बागरी को गांव के ही दो शातिर बदमाशों, मनोज झारिया और साहिल झारिया ने बीच राह रोक लिया। हाथ में धारदार बका लहराते हुए बदमाशों ने जय सिंह पर रौब झाड़ा और शराब पीने