गुमला: अरमई में जब्त पशु ग्रामीणों को सुपुर्द, चालक जेल भेजा गया
Gumla, Gumla | May 5, 2026 शहर के बायपास रोड स्थित अरमई गांव के पास मवेशियों से भरे ट्रक पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में ग्राम इटकी निवासी सरफराज खान वाहन मालिक नगड़ी निवासी गुड्डू और छोटका के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से वाहन मालिक सरफराज खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।