डोमचांच: डोमचांच में नाली की समस्या पर नगर अध्यक्ष हुए सक्रिय
डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न जगहों पर नाली की समस्याओं का जायजा शुक्रवार को 11 बजे लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित इंजीनियर से बात कर खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश दिया। निरीक्षण में कई स्थानों पर गड़बड़ियां पाई गईं, जिन्हें ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।