तेंदूखेड़ा: नरसिंहपुर में गन्ने की पत्तियों के रोल में लगी आगः
राजमार्ग चौराहे के पास हादसा; फायर ब्रिगेड ने 45 मिनट में पाया काबू
नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे राजमार्ग चौराहे के पास गन्ने की पत्तियों (पराली) से बने रोल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ और दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने करीब 45 मिनट में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।