बांधवगढ़: उमरिया जनसुनवाई में 92 आवेदकों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर राखी सहाय ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
उमरिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर राखी सहाय ने जिलेभर से पहुंचे 92 आवेदकों की समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पेंशन, आवास, बिजली और पेयजल से जुड़े मामलों के आवेदन प्रस्तुत किए गए।कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये है ।