पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने आज संयुक्त रूप से मंडल कारा, चाईबासा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रख-रखाव, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा कारा प्रशासन की कार्यप्रणाली का जायजा लेना रहा। कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, बैरकों, सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।