बुढ़नपुर: देउरपुर बाजार में बार-बार जल रहे हाई बोल्टेज ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़ जिले के बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के देउरपुर बाजार में आज दिन रविवार को 3:00 बजे ग्रामीणों ने हाई वोल्टेज के ट्रांसफार्मर को लेकर जो बार-बार जल जाता है उसको लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई कि यहां 100 में केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है जो 63 कवि का है बार-बार जल जाता है