झुंझुनू: झुंझुनू तहसील कार्यालय पर पटवारियों ने अनिश्चितकालीन धरने का आगाज किया, नारेबाजी भी की
झुंझुनू तहसील कार्यालय पर सोमवार दोपहर 1:00 के आसपास अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर पटवार संघ के बैनर तले पटवारीयों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है,पटवारीयों ने तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की उन्होंने बताया कि हमारे 9 सूत्री मांगों में मुख्य मांग है गिरदावरी एप में आवश्यक संशोधन करवाया जाए मांगे नहीं मानने पर धरना जारी रहेगा