झुंझुनू: झुंझुनू कलेक्ट्रेट के सामने किसानों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
झुंझुनू कलेक्ट्रेट के सामने सोमवार दोपहर 12: के आसपास संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, किसानों ने बताया कि केंद्र सरकार जो नई बाजार कृषि नीति लेकर आ रही है उसको तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाये, और किसानौ के साथ जो अन्याय हो रहा है उसको बंद किया जाए अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जायेगा